आईआईटी बॉम्बे ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2022 के परिणामों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी अपने नतीजे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। वहीं, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2022 के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गए हैं और अभ्यर्थी 12 सितंबर शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।