inshorts

जेएनयू की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुईं डॉक्टर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि डॉक्टर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर कार्यरत डॉक्टर शांतिश्री जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी। सरकार ने जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार को बीते हफ्ते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।