inshorts

जेएनयू कैंपस में ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे जाने के मामले में प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में गुरुवार को ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे जाने के मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल ऑफ इंटरनैशनल स्टडीज़ ऐंड ग्रीवेंस कमिटी को मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट कुलपति को सौंपने के लिए कहा गया है। जेएनयू टीचर्स फोरम ने भी घटना की निंदा की थी।