जेएनयू ने ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे मिलने के बाद कैंपस में सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कैंपस में ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे मिलने के बाद अपने सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा कि सभी कॉलेज और केंद्रों में केवल एक ही प्रवेश और निकासी स्थल होगा। बकौल प्रशासन, सुरक्षा मुद्दों को ध्यान में रखते हुए 6 सूत्री परामर्श जारी किए गए हैं।