जेएनयू में 55 वर्षीय सफाई कर्मचारी का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में एक 55 वर्षीय सफाई कर्मचारी का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने बताया है कि मामला आत्महत्या का है और फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बकौल पुलिस, सफाईकर्मी विश्वविद्यालय में एक निजी ठेकेदार के लिए काम करता था।