जेएनयू में धरना देने पर छात्रों पर लगाया जाएगा ₹20,000 का जुर्माना

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में धरना देने पर छात्रों पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, कैंपस में हिंसा करने पर एडमिशन रद्द होने के साथ ₹30,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। दरअसल, ये नए नियम हाल में जेएनयू में बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुए विवादों के बाद लागू हुए हैं।