एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेट एयरवेज़ को इस महीने होने वाले अपने री-लॉन्च में देरी का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन के नए प्रमोटर जालान-कालरॉक कंसोर्टियम हैं। बकौल रिपोर्ट, मैनेजमेंट व इंजन मेकर्स की कुछ बातचीत चल रही है और एयरलाइन द्वारा विमान खरीदने या लीज़ पर लेने से पहले इसके पूर्व लेंडर्स बकाया राशि का निपटान चाहते हैं।