जेपी मॉर्गन के कर्मचारियों ने वॉट्सऐप पर की कारोबार की चर्चा, कंपनी भरेगी $12 करोड़ फाइन

जेपी मॉर्गन चेस की सहयोगी कंपनी प्रतिभूति कानूनों के उल्लंघन को लेकर यूएस सिक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज कमीशन को $12.5 करोड़ जुर्माना देगी। जनवरी 2018-नवंबर 2020 तक कंपनी के कर्मचारी पर्सनल डिवाइसेज़ के ज़रिए टेक्स्ट मेसेजेज़, वॉट्सऐप और पर्सनल ईमेल अकाउंट्स से कारोबारी मामलों की चर्चा करते थे। इनमें से सभी रिकॉर्ड प्रतिभूति कानून के मुताबिक सुरक्षित नहीं रखे गए थे।