जेल भेजे गए यूपी के किशोर की आत्महत्या के मामले में एनएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक 15-वर्षीय किशोर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में एटा (उत्तर प्रदेश) पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, ड्रग्स बरामद होने पर किशोर को जुविनाइल होम की जगह जेल भेज दिया गया था। वहीं, 3 महीने बाद ज़मानत पर रिहा होने पर किशोर ने 21 सितंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।