रोडरेज मामले में एक वर्ष जेल की सज़ा काट रहे पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्घू नवरात्रि के दौरान जेल में मौन रहेंगे। सिद्धू के अकाउंट से किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बताया है, "अब वह 5 अक्टूबर के बाद लोगों से मुलाकात करेंगे।"