जेल में बंद हत्या के दोषी को किस करती दिखीं अर्जेंटीना की महिला जज, सीसीटीवी फुटेज जारी

अर्जेंटीना में पुलिसकर्मी की हत्या के दोषी को जेल में किस करती एक महिला जज का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तीन सदस्यीय जजों में से अकेले इस जज ने दोषी की उम्रकैद की सज़ा के खिलाफ मतदान किया था जबकि उन्हें बताया गया था कि वह 'बेहद खतरनाक कैदी' है। घटना को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।