जेल से किस तरह दिल्ली सरकार चलाएंगे सीएम केजरीवाल?
शराब नीति केस में अंतरिम ज़मानत खत्म होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (रविवार) तिहाड़ जेल लौटेंगे। एक वरिष्ठ 'आप' नेता के अनुसार, केजरीवाल जेल से दिल्ली सरकार चलाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मंत्री जेल में मुख्यमंत्री से मिलकर अपने विभागों की परियोजनाओं व मुद्दों पर चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे।