इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज़ के दौरान कई बार मैदान में घुसने वाला 'जार्वो 69' जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद लंदन में जैक्सनविल जगुआर्स-मायामी डॉल्फिन एनएफएल मैच के दौरान एक बार फिर मैदान में घुस गया। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "उम्मीद है कि यह शख्स गिरफ्तार नहीं होगा।" एक अन्य ने लिखा, "इस व्यक्ति को एक मौका दें।"