जेलों में गर्भवती हो रही हैं महिला कैदी: कलकत्ता हाईकोर्ट से एमिकस क्यूरी
कलकत्ता हाईकोर्ट को एक एमिकस क्यूरी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की जेलों में हिरासत के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं और विभिन्न जेलों में 196 बच्चों का जन्म होने की जानकारी सामने आई है। एमिकस क्यूरी के अनुसार, महिला कैदियों की सेल में पुरुष स्टाफ के प्रवेश को रोकना चाहिए। कोर्ट ने इसे 'गंभीर मामला' बताया।