बाड़मेर (राजस्थान) में एक महिला को जेसीबी मशीन से कुचलने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में महिला जेसीबी पर पत्थर फेंकती हुई दिख रही है। एसपी दीपक भार्गव ने बताया, "यह वीडियो दो पक्षों में ज़मीन विवाद को लेकर झड़प का है। मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच जारी है।"