दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहने वाले तीन लोगों को कथित तौर पर उनके 18-वर्षीय दोस्त की जैकेट उधार ना देने पर हत्या करने के नौ दिन बाद गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, “आरोपी नौ दिनों में...बार-बार ठिकाने बदल रहे थे...वे बिहार से आगरा...और फिर राजस्थान गए...हमने उन्हें ट्रैक किया और...गुजरात में गिरफ्तार किया।"