जैवलिन थ्रोअर डीपी मनु ने 81.58 मीटर के थ्रो के साथ ताइवान ओपन 2024 में जीता गोल्ड
भारतीय जैवलिन थ्रोअर डीपी मनु ने शनिवार को ताइपे (ताइवान) में ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2024 टूर्नामेंट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 81.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, चीनी ताइपे के चेंग चाओ-त्सुन ने 76.21 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है। मनु ने 78.32 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की थी।