पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में हार के बाद कहा, "पिच तैयार करने के लिए मेरी राय ली गई थी लेकिन वैसी पिच नहीं मिली जैसी हम चाहते थे।" उन्होंने कहा, "हम ऐसी पिच चाहते थे जिसमें स्पिनर के लिए टर्न हो, हमारी तैयारी उसी पर आधारित थी।"