पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 'पैंडोरा पेपर्स' पर कहा है, "जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत की संपत्ति लूटी थी...वही काम विकासशील दुनिया के संभ्रांत शासक वर्ग कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अमीर देशों को...इस बड़ी लूट को रोकने में कोई रुचि नहीं है...हम इसकी जांच करेंगे।" 'पैंडोरा पेपर्स' लीक में 700 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के नाम शामिल हैं।