जॉगिंग के लिए निकली 15-वर्षीय लड़की को रांची में अगवा कर कार में किया गया गैंगरेप: पुलिस
रांची (झारखंड) में रविवार सुबह जॉगिंग के लिए निकलीं 3 किशोरियों में से एक 15-वर्षीय किशोरी को अगवा कर 3 लोगों ने कथित तौर पर चलती कार में उसका गैंगरेप किया और उसे सुनसान जगह छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कार उनका पीछा कर रही थी लेकिन 2 लड़कियां भागने में कामयाब रहीं। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।