जॉर्ज फ्लॉयड की 4-वर्षीय परनातिन अरियाना डेलाने को नव वर्ष के दिन ह्यूस्टन (अमेरिका) में सुबह तीन बजे गोली मार दी गई और उस दौरान वह बेडरूम में सो रही थी। क्षतिग्रस्त फेफड़े व लिवर की सर्जरी के बाद वह ठीक हो रही है। 2020 में पुलिसकर्मी द्वारा गर्दन पर घुटने टेकने के बाद फ्लॉयड की मौत हो गई थी।