राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर ने गुरुवार को आईपीएल-2022 में पावरप्ले में अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया। 31-वर्षीय बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में 24-गेंद पर 54-रन बनाए। उन्होंने पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स) को पछाड़ा जिन्होंने एलएसजी के खिलाफ पावरप्ले में 47*-रन बनाए थे। रॉबिन उथप्पा ने एलएसजी के खिलाफ पावरप्ले में 45*-रन बनाए थे।