जो बाइडन के बेटे की 'लैपटॉप स्टोरी' से जुड़े विवाद के केंद्र में आए 2 भारतीय-अमेरिकी कौन हैं?

2 भारतीय-अमेरिकी (सांसद रो खन्ना और ट्विटर की पूर्व शीर्ष वकील विजया गड्डे) राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर के लैपटॉप से जुड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गड्डे ने स्टोरी को दबाने में अहम भूमिका निभाई जिसमें लैपटॉप से मिले ईमेल्स का ज़िक्र था। वहीं, खन्ना ने ट्विटर के इस निर्णय पर सवाल उठाया था।