ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक बेहतरीन बल्लेबाज़ लेकिन एक खराब कप्तान हैं। उन्होंने कहा, "रूट को एक साधारण और बदकिस्मत कप्तान बताना अनुचित नहीं होगा।" वहीं, चैपल ने पैट कमिंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कप्तान के रूप में अपने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया।