जो हमें करना है वो हम करके दिखा चुके हैं: चीन को लेकर केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह

केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने 'टाइम्स नाउ समिट' के दौरान 'चीन को लाल आंख दिखाने' के सवाल पर कहा है कि जो हमें करना है वो हम करके दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चीन को पता है कि भारत के पास किस तरह की क्षमताएं हैं। बकौल सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बैठकों के दौरान कोई भी 'लाल आंख' नहीं दिखाता है।