जोकोविच का ऑस्ट्रेलिया में वीज़ा दोबारा हुआ रद्द, करना पड़ सकता है 3 साल के बैन का सामना
ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री ऐलेक्स हॉक ने नोवाक जोकोविच का वीज़ा रद्द कर दिया है। जोकोविच के पिछले हफ्ते मेलबर्न पहुंचने पर उनकी मेडिकल छूट पर सवाल उठे थे जिसके बाद उनका वीज़ा रद्द कर दिया गया था लेकिन बाद में कोर्ट ने उसे बहाल कर दिया था। बकौल हॉक, जोकोविच पर अब 3 साल का प्रतिबंध लग सकता है।