नोवाक जोकोविच के वकीलों ने कहा है कि जोकोविच पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले वहां के आव्रजन विभाग से कोविड-19 टीकाकरण छूट को लेकर लिखित मंज़ूरी ली थी। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वीज़ा रद्द होने के बाद जोकोविच को इमिग्रेशन डिटेंशन में रखा गया है। जोकोविच सोमवार को अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।