ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया आने पर कोविड-19 टीकाकरण को लेकर अपनी विशेष मेडिकल छूट साबित करनी होगी नहीं तो उन्हें 'अगली फ्लाइट पकड़कर वापस घर जाना होगा।' बकौल मॉरिसन, "जोकोविच के लिए...विशेष नियम...नहीं...होने चाहिए।" जोकोविच ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए छूट मिली है।