जोधपुर में अचानक सड़क धंसने से बने गड्ढे में स्कूटर के साथ गिरे बुज़ुर्ग, सामने आई तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को एक सड़क के अचानक धंसने से एक बुज़ुर्ग अपने स्कूटर के साथ गड्ढे में गिर गए। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने बुज़ुर्ग को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री जी के गृह ज़िले की यह तस्वीर राज्य की कांग्रेस सरकार की 2023 में दुर्दशा की भावी तस्वीर है।"