'जोनाथन' नामक 190 वर्षीय कछुआ बना दुनिया का अब तक का सबसे उम्रदराज़ कछुआ

दुनिया का सबसे उम्रदराज़ जीवित स्थलचर 'जोनाथन' ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का एक और तमगा हासिल कर लिया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक ब्लॉग के अनुसार, "इस साल जोनाथन का 190वां जन्मदिन मना रहे, वह अब दुनिया का सबसे उम्रदराज़ कछुआ है।" इससे पहले यह रिकॉर्ड तुई मलीला कछुए के नाम था जो तकरीबन 188-वर्ष तक जीवित रहा था।