जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल 2023 से बाहर, मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का किया एलान

मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। फ्रैंचाइज़ी ने इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन को ₹2 करोड़ में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। गौरतलब है कि आर्चर ने आईपीएल 2023 में कुल 5 मैच खेले जिनमें उन्होंने 95 के औसत से 2 विकेट लिए।