पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान के.एल. राहुल के प्रदर्शन पर कप्तानी का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। बकौल इरफान, "देखकर बहुत अच्छा लगा...वह लंबे समय से खेल रहे हैं और सीनियर खिलाड़ी हैं...उन्होंने कप्तानी की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर बखूबी ली है।"