वाराणसी ज़िला अदालत ने गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की हिंदू पक्ष की मांग वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसपर 29-सितंबर को सुनवाई होगी। वहीं, मुस्लिम पक्ष से आपत्ति पेश करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है, कार्बन डेटिंग तकनीक द्वारा किसी वस्तु की उम्र का अनुमान लगाया जाता है।