रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, माधवी फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही हैं और नाज़ुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। ज्योतिरादित्य बुधवार को एमपी के गुना में किसानों से मुलाकात करने पहुंचे थे।