जज़्बे को सलाम: ट्राईसाइकल चलाती स्विगी की विकलांग डिलीवरी पर्सन के वीडियो पर स्वाति

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर स्विगी की एक विकलांग महिला डिलीवरी पर्सन का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मोटर ट्राईसाइकल चलाती दिख रही है। मालीवाल ने वीडियो के साथ लिखा, "बेशक मुश्किल है ज़िंदगी...हमने कौनसा हार मानना सीखा है! सलाम है इस जज़्बे को।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "हमें नाज़ है बेटियों पर।"