झांसी मेडिकल काॅलेज में हुए अग्निकांड में 20-वर्षीय युवक याकूब मंसूरी ने जान पर खेलकर कई बच्चों को बचाया लेकिन वह अपनी जुड़वां बेटियों को नहीं बचा पाया। आग लगने के बाद याकूब खिड़की तोड़कर कमरे में घुसा और कई नवजात बच्चों को निकाला लेकिन इस दौरान उसे अपनी दो बेटियां नहीं मिली। उसकी बेटियों की पहचान शनिवार को हुई।