झांसी अग्निकांड में रेस्क्यू किए गए एक और नवजात की मौत, डीएम बोले- बीमार था, बर्न इंजरी नहीं थी

झांसी मेडिकल कॉलेज (यूपी) में आग लगने के दौरान रेस्क्यू किए गए एक और नवजात की रविवार को मौत हो गई। ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा, "नवजात की मौत बीमारी की वजह से हुई है। उसे बर्न इंजरी नहीं थी।" गौरतलब है, शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।