झांसी में पेड़ से लटके मिले दुल्हन की तरह सजी हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के शव
झांसी (यूपी) में शनिवार को दुल्हन की तरह सजी एक हिंदू युवती (18) और मुस्लिम युवक (20) के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस को संदेह है कि युवती की शादी कहीं और तय हो जाने की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने उनके बीच प्रेम-संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है।