inshorts

झांसी में हैंडपंप से निकली कच्ची शराब, महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने 21 नवंबर को छापेमारी में एक हैंडपंप का भंडाफोड़ किया, जो जमीन के नीचे छिपे स्टोरेज से कच्ची शराब उगल रहा था। 30 लीटर शराब जब्त और करीब 1,000 लीटर नष्ट की गई। 30 वर्षीय महिला को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।