उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु वॉर्ड में शुक्रवार को लगी भीषण आग की घटना में हुई 10 बच्चों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों के लिए ₹5-5 लाख के मुआवज़े का एलान किया है। वहीं, सीएम योगी ने घायल बच्चों के परिजनों के लिए ₹50,000-50,000 मुआवज़े की घोषणा की है।