झुग्गी से बदतर है न्यूयॉर्क का फ्लैट, फिर भी किराया ₹300000/माह, चूहों और गंदगी की है भरमार
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गंदगी और चूहों से भरे एक अपार्टमेंट का किराया $4,000 (₹3,00,000/माह) है जिसके बाद इसे सबसे महंगी झुग्गी बस्ती कहा जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों ने मकान मालिकों के खिलाफ एक यूनियन बनाई है और कई शिकायतों के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है।