बाड़मेर (राजस्थान) में झोपड़ी में रहने वाले श्रवण कुमार नामक 19 वर्षीय छात्र ने एनईईटी यूजी-2025 परीक्षा पास की है। श्रवण के पिता शादी समारोहों में बर्तन धोते हैं व कुमार ने पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद के लिए दिहाड़ी मज़दूरी तक की। श्रवण की 9754 रैंक आई है व उनके पिता ने कहा, "अब बर्तन नहीं मांजने पड़ेंगे।"