झारखंड में बोलेरो और बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत
सिमडेगा (झारखंड) के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम देवनदी पुल पर तेज़ रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान दयानंद के रूप में हुई जबकि 2 की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है।