झारखंड के रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा ज़िलों में पुलिस ने करीब ₹125 करोड़ की अफीम की खेती को नष्ट कर करीब 86 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, यह ऑपरेशन 5-फरवरी को शुरू किया गया था और इन ज़िलों में कुल 9,871 एकड़ ज़मीन में की गई अफीम की खेती को ग्रास कटर मशीन से नष्ट किया गया।