झारखंड के खूंटी के आदिवासी समाज के एक शख्स ने बताया कि उनके समुदाय में लड़की वालों को नहीं बल्कि लड़के वालों को दहेज देना होता है। इस प्रथा को 'गोनोंग' कहते हैं जिसमें दूल्हा पक्ष द्वारा दुल्हन के परिवार को एक जोड़ा बैल, गाय और ₹101 नकद देना अनिवार्य है। वहीं, इस समुदाय में दुल्हन बारात लेकर जाती है।