झारखंड के देवघर में एक माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल की गुरुवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए बम हमले में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंसिपल स्कूल में उपस्थिति दर्ज करने के बाद किसी काम से जा रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर बम से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।