धनबाद (झारखंड) में मंगलवार रात अवैध कोयला खनन के दौरान एक खदान की चाल धंसने कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। विधायक सरयू राय ने X पर घटना की जानकारी देते हुए दावा किया कि खनन माफिया शवों को निपटाने में लगा है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।