झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे हैं। शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया है। सोरेन को जून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर थी।