झारखंड के मुख्यमंत्री ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। सोरेन ने कहा कि पद्म विभूषण रतन टाटा ने झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। गौरतलब है, तबीयत बिगड़ने पर टाटा को रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।