झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस ने रांची में एक बम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके कमरे से बारूद, बम, पोटैशियम-नाइट्रेट और अन्य हथियार बरामद हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानिश ISIS के लिए बम बनाने और आतंकियों की भर्ती का काम कर रहा था।